दिल्ली प्रीमियर लीग का मौजूदा सीजन देव चौधरी नाम के एक खिलाड़ी की वजह से विवादों में आ गया है। आरोप लग रहे हैं कि देव अपनी क्रिकेटिंग स्किल की वजह से नहीं बल्कि पिता के रसूख और सिफारिश के कारण खेल रहे हैं। देव न्यू दिल्ली टाइगर्स टीम की ओर से खेल रहे हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि वे टीम के मालिक के दोस्त के बेटे हैं। देव के पिता का नाम अभी सामने नहीं आया है। टीम के मालिक अजय कुमार हैं। देव चौधरी के खेलने के तरीके पर सवाल उठे देव ने न्यू दिल्ली टाइगर्स के लिए ओपनर के तौर पर 2 मैच खेले। एक मैच में वे खाता नहीं खोल सके और दूसरे में 16 रन ही बना सके। खराब प्रदर्शन से ज्यादा चर्चा उनके बैट पकड़ने के तरीके पर हुई। सोशल मी़डिया पर उनके स्टांस की काफी आलोचना हुई है। DDCA नियमों की समीक्षा करेगा देव चौधरी विवाद के बाद DDCA सचिव अशोक शर्मा ने कहा- 'टूर्नामेंट समाप्त होने के बाद नियम की समीक्षा की जाएगी।' मौजदा नियम के अनुसार सभी फ्रेंचाइजी नीलामी के बाद तीन और खिलाड़ियों को स्क्वॉड शामिल कर सकती हैं। बशर्ते उन खिलाड़ियों ने दिल्ली जिला लीग में कम से कम पांच मैचों में हिस्सा लिया हो। देव ने DDCA लीग में स्पोर्टिंग क्लब की ओर से 2 मैच खेले थे। ----------------------------------------- लीग क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… अफगानिस्तान में होगी IPL जैसी लीग, 27 दिसंबर से पहला सीजन, 3 टीमों के नाम घोषित अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने IPL जैसी अफगानिस्तान प्रीमियर लीग (APL) टी-20 का ऐलान किया है। टूर्नामेंट का पहला सीजन 27 दिसंबर से शुरू होगा। दुबई में हुए कार्यक्रम में एक्सल यूनाइटेड काबुल, बलख जवानन और कंधार वारियर्स फ्रेंचाइजी के नाम सामने आए। इसी कार्यक्रम में लीग की ट्रॉफी ‘कोह-ए-जफर’ को भी लॉन्च किया गया। पढ़ें पूरी खबर