शहर के बिसानी पाड़ा में पिछले कई दिनों से साफ-सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप पड़ी है। सफाई कर्मचारी नालियों से कचरा ठीक से नहीं निकाल रहे हैं, जिससे नालियां चोक हो गई हैं और सड़कों पर गंदा पानी फैल रहा है। इससे इलाके में बदबू और बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है। इसके अलावा स्ट्रीट लाइटें भी लंबे समय से खराब पड़ी हैं। रात होते ही पूरी गली में अंधेरा छा जाता है, जिससे लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी होती है। रही-सही कसर पानी की किल्लत ने पूरी कर दी है। -राधिका की रिपोर्ट...