दुबई से जयपुर आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में पैसेंजर ने जमकर हंगामा किया। पैसेंजर विमान के इमरजेंसी एग्जिट डोर को खोलने की कोशिश की। जिससे विमान में हड़कंप मच गया। इस पर क्रू मेंबर ने कड़ी मशक्कत के बाद पैसेंजर को रोका। जयपुर एयरपोर्ट पर विमान लैंड होने के बाद पैसेंजर को सुरक्षा एजेंसियों के हवाले कर दिया गया। मामले की जांच की जा रही है। घटना एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या IX - 196 की मंगलवार सुबह की है। जानकारी के मुताबिक, यह फ्लाइट सोमवार रात 3 बजकर 12 मिनट पर दुबई से जयपुर के लिए रवाना हुई थी। मंगलवार सुबह 8 बजकर 2 मिनट पर जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंची थी। क्रू मेंबर ने यात्री को रोका दरअसल, मिड-एयर विमान में पैसेंजर बाबूलाल अचानक हंगामा करने लगा। इसी दौरान उसने विमान के इमरजेंसी एग्जिट डोर को खोलने की कोशिश की। विमान में मौजूद क्रू मेंबर ने समय रहते उसको रोक लिया। क्रू मेंबर की सतर्कता से यात्री इमरजेंसी गेट खोलने में सफल नहीं हो सका। इसके बाद विमान को जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कराया गया। जयपुर एयरपोर्ट पर विमान के लैंड होने के बाद संबंधित यात्री को सुरक्षा एजेंसियों के हवाले कर दिया गया। सुरक्षा एजेंसियां यात्री से पूछताछ कर रही हैं, इसके साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसने विमान में इस तरह की हरकत क्यों की। घटना के बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था भी अलर्ट मोड पर आ गई। फिलहाल पूरे मामले में सुरक्षा एजेंसियों की जांच के बाद ही यात्री की हरकत और उसके पीछे की वजह को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। यह खबर भी पढ़ें... इंडिगो फ्लाइट में पैसेंजर की तबीयत बिगड़ी:जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग करवाई; दुबई फ्लाइट करीब 6 घंटे लेट सूरत से जयपुर आ रही इंडिगो की फ्लाइट में 19 अगस्त को एक पैसेंजर की तबीयत बिगड़ गई। फ्लाइट क्रू ने तत्काल स्थिति को संभाला और जयपुर एयरपोर्ट पर विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। (पूरी खबर पढ़ें)