बूंदी| नगरपरिषद चुनाव के चलते कुंवारती धानमंडी में 9 सितंबर को अवकाश रहेगा। श्रीआढ़तिया संघ कुंवारती धानमंडी के प्रवक्ता मुरली मनोहर माहेश्वरी ने बताया कि चुनाव के दिन मंडी में किसी भी प्रकार का क्रय-विक्रय नहीं होगा। अध्यक्ष अनिल जैन ने किसानों से कहा कि 9 सितंबर को मंडी में कृषि उपज लेकर नहीं आएं। मंडी में नियमित कारोबार अगले कार्य दिवस से होगा।