डूंगरपुर शहर के वसुंधरा विहार क्षेत्र की पहाड़ियों में अवैध खनन के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक फोकलेन मशीन और एक ब्लास्टिंग ट्रैक्टर को डिटेन किया है। पुलिस ने दोनों मशीनों को थाने पर रखवाया है। साथ ही मामले की सूचना खनन विभाग को दी गई है। अब खनन विभाग की ओर से नियमानुसार जुर्माने सहित आगे की कार्रवाई की जाएगी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टीम कोतवाली थानाधिकारी हिमांशु सिंह राजावत ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान वसुंधरा विहार कॉलोनी के पास पहाड़ियों में अवैध खनन होने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां फोकलेन मशीन और ब्लास्टिंग ट्रैक्टर की मदद से खनन किया जा रहा था। खनन विभाग करेगा आगे की कार्रवाई पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर फोकलेन मशीन और ब्लास्टिंग ट्रैक्टर को डिटेन कर लिया। दोनों को थाने पर रखवाया गया है। पुलिस ने नियमानुसार आगे की कार्रवाई के लिए खनन विभाग को सूचना भेज दी है। अब विभाग मामले की जांच के बाद नियमानुसार जुर्माने और अन्य कार्रवाई करेगा।