डूंगरपुर में अग्रवाल समाज ने रविवार को महाराजा अग्रसेनजी की 5150वीं जयंती मनाई। यह कार्यक्रम अग्रसेन भवन में हुआ, जिसमें महिलाओं, बच्चों और समाज के लोगों ने उत्साह से हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि स्वच्छता अभियान के ब्रांड एंबेसडर केके गुप्ता और नगर परिषद सभापति सुशीला गुप्ता रहे। समाज अध्यक्ष ओमप्रकाश मित्तल ने बताया कि बच्चों के लिए कई प्रतियोगिताएं हुईं। पुरुषों और दंपतियों के लिए भी मनोरंजक खेल रखे गए। बच्चों ने नवदुर्गा कार्यक्रम की प्रस्तुति दी, जिसने सभी का मन मोह लिया। अतिथियों ने प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कार दिए। कार्यक्रम में अग्रवाल समाज के सामाजिक कार्यों पर चर्चा हुई और कोषाध्यक्ष ने वार्षिक आय-व्यय का हिसाब दिया। इस दौरान पौधारोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश भी दिया गया। अध्यक्ष ओमप्रकाश मित्तल, उपाध्यक्ष घनश्याम गुप्ता, सचिव विनायक अग्रवाल सहित समाज के कई सदस्य परिवार सहित मौजूद रहे।