डूंगरपुर में रामसागड़ा थाना क्षेत्र में एक 14 साल की लड़की ने अपने ही घर में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना के समय मां खेतों में घास लेने गई थी। जबकि दोनों भाई भी बाहर थे। मां लौटी तो बेटी को फंदे पर लटका देख होश उड़ गए। शव को डूंगरपुर अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखा है। जहा पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई चल रही है। रामसागड़ा थाना पुलिस के अनुसार 14 साल की नाबालिग बेटी 10वीं कक्षा में पढ़ती थी। सोमवार को मां खेतों में मवेशियों के लिए घास लेने गई थी। बड़ा भाई मंदिर गया था। जबकि छोटा भाई दुकान पर सामान लेने गया था। पिता कुवैत में नौकरी करते है। बेटी घर पर अकेली थी। इसी दौरान ने घर में ही डांडे (छत की लकड़ी) से साड़ी का फंदा लगाकर लटक गई। मां लौटी तो बेटी को फंदे पर लटका देखकर चौंक गई। वह चिल्लाई तो आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचीं। शव को फंदे से नीचे उतारने के बाद डूंगरपुर अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। सुसाइड के कारणों को लेकर पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।