डूंगरपुर नगर परिषद चुनाव के लिए 38 वार्डों में इतने ही मतदान केंद्रों पर वोटिंग हुई। परिषद चुनाव में कुल 65.06 प्रतिशत मतदान हुआ। ये पिछली बार से 1.06 प्रतिशत ज्यादा है। इसके साथ ही 95 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया। वहीं, मतदान खत्म होने के बाद देर शाम को ईवीएम मशीनें संग्रहण केंद्रों पर पहुंचने लगी हैं। परिषद में कुल 40 वार्ड हैं, लेकिन 2 वार्डों में निर्विरोध प्रत्याशियों का चयन हुआ था। मतदान केंद्रों पर मतदान दलों की ओर से सुबह 6 बजे बाद मॉक पोल किया गया। मॉक पोल पूरा होने के बाद 7 बजते ही मतदान शुरू हो गया। शहर के वार्ड संख्या 37 के लिए वाल्मीकि सामुदायिक भवन हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सुबह 6.30 बजे मॉक पोल किया गया। जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी और भाजपा प्रत्याशी के पोलिंग एजेंट मौजूद रहे। पीठासीन अधिकारी की ओर से मॉक पोल के बाद ईवीएम मशीन को वापस सिल कर दिया गया। वार्ड 32 में सबसे ज्यादा मतदाता - 1355, पुरुष मतदाता -685, महिला मतदाता - 670 वार्ड 33 में सबसे कम मतदाता - 481, पुरुष मतदाता - 244, महिला मतदाता - 237 चुनाव से जुड़ी झलकियां...