डूंगरपुर नगर परिषद में 65.06% मतदान हुआ है। लेकिन वोटिंग में सबसे चौंकाने वाला आंकड़ा महिलाओं का रहा। यहां पुरुषों से ज्यादा महिलाओं ने वोट डाले और अपनी सरकार चुनने में भागीदारी निभाई। डूंगरपुर नगर परिषद में 38 वार्डों में 36 हजार 359 मतदाता में से 23 हजार 655 ने वोट डाले। यानी 65.06 प्रतिशत मतदाताओं ने ही वोट का इस्तेमाल किया। इसमें महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से ज्यादा रही। 18 हजार 1 महिला वोटर्स में से 11 हजार 955 महिलाओं ने वोट डाले। ये 66.41 प्रतिशत रहा। जबकि 18 हजार 358 पुरुष मतदाताओं में से 11 हजार 700 ने ही मतदान किया। ऐसे में पुरुषों का मतदान प्रतिशत महिलाओं से 2.68 प्रतिशत कम रहा। पुरुषों का कुल मतदान प्रतिशत 63.73 प्रतिशत रहा है। ऐसे में पुरुषों के घटता मतदान प्रतिशत चिंता का विषय है। डूंगरपुर नगर परिषद के चुनावी आकड़े डूंगरपुर नगर परिषद में किस वार्ड में कितना हुआ मतदान