डूंगरपुर में कांग्रेस पार्षदों के बाड़ेबंदी से गायब होने की अफवाहों के बाद कांग्रेस ने एक वीडियो जारी किया है। जिसमें सभी पार्षद होटल के कमरे में दिखाई दे रहे है। वही कांग्रेस ने भी पार्षदों के गायब होने की बातों को अफवाह बताया है। डूंगरपुर नगर परिषद में 40 वार्ड है। भाजपा ने यहां 24 वार्डों में जीत दर्ज की है। वही भाजपा से बागी 1 निर्दलीय प्रत्याशी सुनील जैन ने भी भाजपा को समर्थन दिया है। ऐसे में भाजपा के पास बहुमत का आंकड़ा है। वही कांग्रेस के पास 12 पार्षद है। जबकि बीएपी के पास 3 पार्षद है। नगर परिषद में सभापति के सुशीला गुप्ता और कांग्रेस से भरत नागदा के बीच टक्कर है। वीडियो में नजर आए कांग्रेसी पार्षद दोनों ही पार्टियों के पार्षद अपने अपने खेमों के साथ बाड़ेबंदी में है। लेकिन शनिवार को कांग्रेस पार्षदों के बाड़ेबंदी से गायब होने की बात सामने आई। वही ये बात राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा जोरो पर रही। इस बारे में जब कांग्रेस नेता ओर सभापति प्रत्याशी भरत नागदा से बात की तो उन्होंने इसे अफवाह बताया। उन्होंने एक वीडियो भी जारी किया। जिसमें कांग्रेस के सभी पार्षद होटल के एक कमरे बैठे हुए दिखाई दे रहे है। वही फोटो भी जारी किए जिसमें पार्षदों के साथ वे खुद खड़े है। उन्होंने पार्षदों के गायब होने की बातों को सिर्फ अफवाह बताया है। वही एक दिन पहले कांग्रेस ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर भाजपा की ओर से कांग्रेस पार्षदों को डरा धमकाकर दबाव बनाने के आरोप लगाए थे।