पंचायतीराज चुनाव के लिए गुरुवार को आरक्षण लॉटरी निकाली गई। डूंगरपुर जिले की सभी 442 पंचायतों में सरपंच के पद अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित किए गए हैं। इनमें से 50 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए रिजर्व हैं। बाकी बचे पद एसटी के लिए ओपन रखे गए हैं। इन पदों पर पुरुष के साथ महिलाएं भी दावेदारी कर सकती हैं। डूंगरपुर पंचायत समिति की लॉटरी पंचायत समिति सभाघर में निकाली गई। यह लॉटरी निर्वाचन अधिकारी और उपखंड अधिकारी सोनू गुर्जर की मौजूदगी में हुई। डूंगरपुर पंचायत समिति की 15 पंचायतों में से 7 पंचायतों में महिला सरपंच बनेंगी। इस तरह आधी पंचायतों में महिला सरपंच होंगी। एसटी ओपन सीटों पर भी महिलाएं अपनी दावेदारी पेश कर सकेंगी।