राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायतीराज चुनाव कार्यक्रम में बदलाव किया है। पहले, दूसरे और तीसरे चरण में वोटिंग पहले के कार्यक्रम से 1 दिन पहले की गई है। पहले चरण में अब जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य की वोटिंग 22 अक्टूबर, पंच-सरपंच की वोटिंग 24 अक्टूबर को होगी। दूसरे चरण में जिला परिषद सदस्य की वोटिंग 28 अक्टूबर, पंच-सरपंच की वोटिंग 30 अक्टूबर को होगी। इस बदलाव के बाद डूंगरपुर जिले में 14 में से 7 पंचायत समितियों में पहले चरण में 22 अक्टूबर और 24 अक्टूबर को मतदान होगा। जबकि 7 पंचायत समितियों में दूसरे चरण के तहत 28 अक्टूबर और 30 अक्टूबर को वोटिंग होगी। डूंगरपुर जिला परिषद में 37 वार्ड और 14 पंचायत समितियों के 234 वार्डों और 442 ग्राम पंचायतों में 2 चरणों में चुनाव करवाए जाएंगे। इन 7 पंचायत समितियों में पहले चरण में चुनाव: पंचायत समिति सागवाड़ा, पाडवा, गलियाकोट, सीमलवाड़ा, झोंथरी, भंडारी, चिखली में पहले चरण में चुनाव होंगे। इसमें 233 ग्राम पंचायतों में 595 मतदान बूथ बनाए जाएंगे। जिला परिषद सदस्य और सभी पंचायत समिति सदस्यों के लिए एक साथ नामांकन प्रक्रिया होगी। इन 7 पंचायत समितियों में दूसरे चरण में चुनाव: पंचायत समिति डूंगरपुर पाल देवल, बिछीवाड़ा, गामड़ी अहाड़ा, साबला, आसपुर के दोवड़ा में दूसरे चरण में चुनाव होंगे। इसमें 205 ग्राम पंचायतों में 572 मतदान बूथ बनाए जाएंगे। जिला परिषद सदस्य ओर सभी पंचायत समिति सदस्यों के लिए एक साथ नामांकन प्रक्रिया होगी। 20 नवंबर को होगी मतगणना पंचायत समिति और जिला परिषद की मतगणना 20 नवंबी को होगी। 25 नवंबर को जिला प्रमुख, 26 नव को उपजिला प्रमुख, 27 नवंबर को प्रधान और 28 नवंबर को उपप्रधान पद के लिए चुनाव होंगे।