डूंगरपुर में पंचायतीराज चुनावों को लेकर पहले चरण के लिए 7 पंचायत समितियों में आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला परिषद ओर पंचायत समिति सदस्यों के लिए नामांकन होगा। सरकारी छुट्टियों को छोड़कर 13 अक्टूबर तक सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक संबंधित निर्वाचन अधिकारी के पास नामांकन जमा होंगे। पंचायतीराज चुनावों को लेकर डूंगरपुर जिला परिषद के 37 वार्ड और 14 पंचायत समितियों में 234 में चुनाव होने है। इसके अलावा 442 ग्राम पंचायतों में सरपंच, वार्ड पंचों के चुनाव होंगे। 7 पंचायत समितियों में 22 को मतदान पहले चरण के तहत 22 अक्टूबर को 7 पंचायत समितियों सागवाड़ा, पाडवा, गलियाकोट, सीमलवाड़ा, झोंथरी, भंडारी, चिखली में जिला परिषद सदस्यों ओर पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव होंगे। इसके लिए आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। 233 ग्राम पंचायतों में 24 को मतदान 13 अक्टूबर तक नामांकन प्रक्रिया होगी। हालांकि अभी तक किसी भी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। पहले चरण के तहत ही 24 अक्टूबर को 233 ग्राम पंचायतों में भी सरपंच और वार्ड अंकों के चुनाव होंगे। इसके लिए 595 मतदान बूथ बनाए जाएंगे। पहले चरण का शिड्यूल इन 7 पंचायत समितियों में दूसरे चरण में चुनाव पंचायत समिति डूंगरपुर पाल देवल, बिछीवाड़ा, गामड़ी अहाड़ा, साबला, आसपुर के दोवड़ा में दूसरे चरण में चुनाव होंगे। इसमें 205 ग्राम पंचायतों में 572 मतदान बूथ बनाए जाएंगे। जिला परिषद सदस्य और सभी पंचायत समिति सदस्यों के लिए एक साथ नामांकन प्रक्रिया होगी। दूसरे चरण के लिए 13 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी। 16 अक्टूबर को नामांकन पत्र पेश करने की आखिरी तारीख है। 27 अक्टूबर को मतदान दलों की रवानगी होगी। 28 अक्टूबर को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए सुबह 7 से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। अगले दिन 29 अक्टूबर को ग्राम पंचायत में वार्ड पंच और सरपंच के लिए नामांकन होगा। 30 अक्टूबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना और परिणाम जारी किया जाएगा। दूसरे दिन 31 अक्टूबर को उपसरपंच के चुनाव होंगे। पंचायत समिति और जिला परिषद की मतगणना 20 नवंबर को होगी। 25 नवंबर को जिला प्रमुख, 26 नवंबर को उपजिल प्रमुख, 27 नवंबर को प्रधान और 28 नवंबर को उपप्रधान पद के लिए चुनाव होंगे।