डूंगरपुर नगरपरिषद में सभापति पद पर भाजपा से सुशीला गुप्ता ने जीत हासिल की है। भाजपा की सुशीला गुप्ता को 25 वोट मिले। जबकि कांग्रेस के भरत नागदा को 12 वोट मिले। बीएपी के 3 पार्षदों ने वोट नहीं किया। डूंगरपुर नगर परिषद में भाजपा ने लगातार 8वीं बार बोर्ड बनाया है। वही सागवाड़ा नग पालिका में भाजपा की आशा पाटीदार ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। आशा पाटीदार को 23 वोट मिले। जबकि कांग्रेस की भूमिका पंचाल को 8 वोट मिले। बीएपी के 4 पार्षदों ने वोट नहीं किया। भाजपा की आशा पाटीदार ने जीत के बाद खुली गाड़ी में सवार होकर लोगो का अभिवादन स्वीकार किया। आशा पाटीदार ने जीत के बाद अपने पिता के पैर छुए और गले लगकर आशीर्वाद लिया। इन दौरान पिता से मिलकर वह भावुक भी नजर आई।