ग्राम पंचायत बिछौछ के हल्कारा की झोपड़ी से बुधवार सुबह 10 बजे दुर्गा माता (मलारना चौड़) के लिए श्रद्धालुओं की यात्रा रवाना हुई। यात्रा से पहले गांव में अलसुबह प्रभात फेरी निकाली गई। इसके बाद झांकी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर यात्रा को रवाना किया गया। यात्रा में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा से जुड़े रघुवीर मीणा, प्रेम प्रकाश और प्रेमराज मीणा ने बताया कि सुबह यात्रा रवाना होने के बाद दोपहर में टिगरिया में विश्राम किया गया। इसके बाद श्रद्धालु दुर्गा माता मंदिर पहुंचे। मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने माता के चरणों में ध्वज अर्पित किया और सुख-समृद्धि, शांति व खुशहाली की कामना की।