नागौर| नागौर में महावीर इंटरनेशनल नागौर केंद्र के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र कुमार संखलेचा ने अपने जन्मदिन पर सेवा कार्य करते हुए एक विद्यालय में जरूरतमंद विद्यार्थी की एक साल की 11,000 रुपए वार्षिक शुल्क राशि जमा कराई। इसके साथ ही उन्होंने दिव्यांग विद्यार्थियों के विद्यालय में बच्चों को भोजन भी कराया। संस्था के सदस्यों ने इस पहल के लिए उनका सम्मान करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किया। संखलेचा ने कहा कि जन्मदिन पर केवल केक, मिठाई या होटल में पार्टी करने तक सीमित रहने के बजाय जरूरतमंदों के लिए कुछ करना अधिक संतोष देता है और ऐसे कार्यों से मन को सुकून मिलता है। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र कुमार जैन, इंटरनेशनल डायरेक्टर (मीडिया व पब्लिसिटी) अनिल कुमार बांठिया और वीरा केंद्र की अध्यक्ष नेहा संखलेचा मौजूद रहीं।