राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम का दो दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन श्री कृष्ण गौशाला मांडा में आयोजित हुआ। समापन समारोह की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष सुमेरसिंह राठौड़ और प्रदेश संयुक्त मंत्री परमेश्वरसिंह कुम्पावत ने की। सम्मेलन में जिलेभर से शिक्षक और संगठन पदाधिकारी शामिल हुए। जिलाध्यक्ष विक्रमसिंह जैतावत के अनुसार सम्मेलन में विद्यार्थियों के लिए शैक्षिक नवाचार, शिक्षण पद्धति को अधिक प्रभावी बनाने और स्कूलों में शिक्षा स्तर सुधारने पर चर्चा हुई। सभापति मंगलाराम सुमन ने शिक्षकों की स्थानांतरण संबंधी समस्याएं उठाईं। उन्होंने सरकार से स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने की मांग रखी। सुमेरसिंह राठौड़ ने कहा कि शिक्षकों को संगठित रहकर अपने अधिकारों की रक्षा करनी होगी। समापन समारोह में गोविंदसिंह जैतावत, सिद्धार्थसिंह मेहरू, राजेंद्रकुमार पंवार, महावीर कुमार प्रजापत, भुवनेश्वर सोनी, गुलाबसिंह खींची, रमेशकुमार सीरवी, प्रतापराम रहिया, हिम्मतसिंह जैतावत, प्रेमसिंह सुनारिया सहित सैकड़ों शिक्षक व संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सम्मेलन में शिक्षकों ने संगठन को मजबूत बनाने तथा शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।