राजसमंद | अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ विद्यालय शिक्षा राजसमंद का 2 दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन 18 और 19 सितंबर को देलवाड़ा खंड के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल शिशवी में आयोजित किया जाएगा। जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह चारण के अनुसार सम्मेलन के पहले दिन 4 सत्र होंगे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शंकर माली करेंगे, जबकि मुख्य अतिथि प्रदेश प्रार्थना प्रकोष्ठ सह संयोजक जयमाला पानेरी रहेंगी। देलवाड़ा खंड अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि सुबह 9 बजे पंजीयन और उद्घाटन होगा। दूसरे सत्र में चित्तौड़ प्रांत सह प्रचार प्रमुख डॉ. सुनील खटीक संत रविदास के जीवन और सामाजिक समरसता पर व्याख्यान देंगे। तीसरे सत्र में जयमाला पानेरी का प्रबोधन होगा। सम्मेलन में शैक्षिक समस्याओं पर चर्चा के लिए खुला सत्र रखा गया है।