पंचायतीराज चुनाव में चुनाव चिह्न तय हो चुके हैं। राज्य निर्वाचन आयोग आरक्षित व मुक्त प्रतीकों की सूची के अनुसार ही चुनाव चिह्न आवंटित करेगा। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य राजनीतिक दलों के चिह्नों के अलावा 20 मुक्त प्रतीक निर्धारित किए गए हैं। जबकि सरपंच व पंच पद के लिए 40-40 मुक्त चुनाव चिह्न तय हैं। जिनका आवंटन प्रत्याशी के नाम के पहले अक्षर के हिन्दी वर्णमाला क्रम के अनुसार किया जाएगा। इन प्रतीकों में छह राष्ट्रीय व दो राज्य स्तरीय दलों के चुनाव चिह्न पहले से निर्धारित हैं। आयोग की ओर से जारी अधिसूचनाओं के अनुसार इन प्रतीकों की सूची मतपत्र मुद्रण और चिह्न आवंटन की प्रक्रिया के लिए अधिकारियों को उपलब्ध करा दी गई है जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी अपनी पसंद का मुक्त चुनाव चिह्न ले सकते हैं। पंच और सरपंच के चुनाव में प्रत्याशी को पसंद का चिह्न नहीं मिलेगा। इन पदों पर चुनाव राजनीतिक दलों के आधार पर नहीं होता। ऐसे में 40 मुक्त चुनाव चिह्नों में से प्रत्याशियों को उनके नाम के हिंदी वर्णमाला क्रम के अनुसार चिह्न आवंटित किए जाएंगे। जिला प्रमुख/उपप्रमुख व प्रधान/उपप्रधान : राजनीतिक दलों के अलावा निर्दलीयों के लिए अलमारी, चप्पलें, सेब, कोट, गुब्बारा, चारपाई, चूड़ियां, मिक्सी, मोतियों का हार, पेंसिल डिब्बा, बेंच, तकिया, आदमी व पाल युक्त नौका, बिजली का खंभा, बक्सा, बांसुरी, ईंटें, फ्रॉक, बाल्टी, रेफ्रिजरेटर मुक्त प्रतीक चिह्न आवंटित किए जाएंगे। जिला परिषद सदस्य: राजनीतिक दलों के चिह्नों के अलावा मुक्त प्रतीक चिह्न लिफाफा, टीवी, फव्वारा, टेलीफोन, फूलगोभी, गैस का चूल्हा, जंजीर, टॉफियां, चक्की, साइकिल पंप, अंगूर, आरी, हरी मिर्च, स्कूल का बस्ता, हाथ गाड़ी, कैंची, हारमोनियम, सिलाई की मशीन, आइसक्रीम, जूता हैं। पंचायत समिति सदस्य: राजनीतिक दलों के चिह्नों के अलावा अलमारी, चप्पलें, सेब, कोट, गुब्बारा, चारपाई, चूड़ियां, मिक्सी, मोतियों का हार, पेंसिल डिब्बा, बेंच, तकिया, आदमी व पाल युक्त नौका, बिजली का खंभा, बक्सा, बांसुरी, ईंटें, फ्रॉक, बाल्टी, रेफ्रिजरेटर जैसे चिन्ह मिलेंगे। सरपंच पद के लिए: प्रेस, स्लेट, कटहल, जुराबें, केतली, सोफा, भिंडी, हेलमेट, लेडी पर्स, स्टूल, कुंडी, झूला, लेटर बॉक्स, सिरिंज, माचिस की डिब्बी, मेज, माइक, टेंट, कड़ाही, कैमरा, नाशपाती, चिमटा, ट्यूब लाइट, दांत ब्रश, मूसल व खरल, टूथपेस्ट, पेट्रोल पंप, ट्रक, करणी, टायर, बिस्कुट, छड़ी, प्रेशर कुकर, दीवार खूंटी, रेजर, अखरोट, खिड़की, तरबूज, रोड रोलर, पानी का टैंक जैसे चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। वार्ड पंच पद के लिए: अलमारी, चप्पलें, सेब, कोट, गुब्बारा, चारपाई, चूड़ियां, मिक्सी, मोतियों का हार, पेंसिल डिब्बा, बेंच, तकिया, आदमी व पाल युक्त नौका, बिजली का खंभा, बक्सा, बांसुरी, ईंटें, फ्रॉक, बाल्टी, रेफ्रिजरेटर, लिफाफा, टेलीविजन, फव्वारा, टेलीफोन, फूलगोभी, गैस का चूल्हा, जंजीर, टॉफियां, चक्की, साइकिल पंप, अंगूर, आरी, हरी मिर्च, स्कूल का बस्ता, हाथ गाड़ी, कैंची, हारमोनियम, सिलाई की मशीन, आइसक्रीम, जूता।