जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 19 निकायों के लिए अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र जमा कराने की अंतिम तिथि 16 सितंबर है। नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 18 है। अध्यक्ष पद के लिए मतदान 21 को होगा। रिजल्ट भी उसी दिन आएगा। उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव 22 को होगा। नामांकन पत्रों की जांच सुबह 11.30 बजे से होगी तथा नाम वापसी दोपहर 2 बजे तक होगी।