निकाय चुनाव के मतदान के दिन मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर मतदान किया। चूरू में 72.81 प्रतिशत मतदान हुआ। इस दौरान पहली बार मतदान कर रहे युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिला। वहीं वयोवृद्ध मतदाताओं ने भी मतदान करके लोकतंत्र में भागीदारी का संदेश दिया। शहर के वार्ड 45 के मतदान केंद्र पर सुमन कुमारी पहली बार मतदान करने पहुंची। सुमन ने कहा कि पहली बार मतदान किया है और मैं काफी खुश हूं। उम्मीद है कि जिसे वोट दिया है, वो हमारे वार्ड में विकास करवाएगा। वार्ड 54 की दिव्या चनानी ने भी पहली बार मतदान किया। इसके अलावा वार्ड 54 के ही मतदान केंद्र पर 93 वर्षीय चंदा देवी मतदान करने पहुंचीं।