श्री अग्रसेन जयंती समिति द्वारा अग्रसेन जयंती महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी क्रम में टिकिया खाओ प्रतियोगिता, वैवाहिक जोड़ा दौड़, विवाहित महिलाओं की मेहंदी, महिला रस्साकसी, पुरुष रस्साकसी आदि प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें लगभग 975 लोगों ने भाग लिया। संयोजक दीपक कुमार गोयल ने बताया कि प्रतियोगिताओं में सभी ने बढ़ चढ़कर भाग लिया, जिसका लोगों ने हौंसला भी बढाया। इस मौके पर मीडिया प्रभारी विकास अग्रवाल, रजत अग्रवाल, मुकेश मित्तल, अग्रवाल समाज कोठी अध्यक्ष राजीव सिंघल, मंत्री मनोज अग्रवाल, शहर समाज अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, मंत्री गौरव गोयल, कार्यालय प्रभारी व कोठी इकाई के उपाध्यक्ष राजकमल बिंदल, महिला कोठी मंडल अध्यक्ष रजनी गोयल, मंत्री राधा सिंघल शहर महिला अध्यक्ष डॉ इंद्रा जिन्दल, मंत्री सुधा अग्रवाल सहित समिति के पदाधिकारी, युवा, महिलाएं एवं बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।