बारां| नगर परिषद चुनाव संपन्न होने के बाद पोलिंग पार्टियां बॉयज कॉलेज में बनाए स्ट्रांग रूम पर पहुंची। यहां पोलिंग पार्टियों ने ईवीएम जमा करवाई। जिले के सभी निकायों में मतगणना 14 सितंबर को निर्धारित मतगणना केंद्रों पर होगी। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। जहां अधिकृत व्यक्ति ही प्रवेश कर सकेंगे।