छीपाबड़ौद| क्षेत्र के देवरीजोध गांव स्थित उच्च माध्यमिक स्कूल में कार्यरत वरिष्ठ ​शिक्षक बालमुकुंद मालव ने उनकी मां मूली बाई की पुण्यतिथि पर कक्षा 1 से 12वीं तक के विद्यार्थियों को अभ्यास पुस्तिकाएं वितरित की गई। अभ्यास पुस्तिकाएं पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। प्रधानाचार्य मोहम्मद शाहिद, व्याख्याता कमलेश गुर्जर सहित अन्य स्टाफकर्मियों ने इस कार्य की सराहना की। शारीरिक शिक्षक अब्दुल वाहिद ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए इसी तरह किसी भी शिक्षण सामग्री का वितरण करते रहना चाहिए, क्योंकि स्कूल में गरीब परिवारों के विद्यार्थी भी पढ़ते हैं।