मौलासर क्षेत्र के डाबड़ा गांव में खेत में कृषि कार्य करते समय घोड़ा मक्खियों के हमले से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और भतीजी भी घायल हो गईं। घटना के बाद परिजन गंभीर हालत में व्यक्ति को धनकोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे कुचामन रेफर कर दिया गया। कुचामन अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी अनुसार डाबड़ा निवासी ओमप्रकाश सैन खेत में कृषि कार्य कर रहे थे। इसी दौरान घोड़ा मक्खियों ने उन पर हमला कर दिया। हमले की चपेट में उनकी पत्नी संतोष और भतीजी कविता भी आ गईं। तीनों की हालत को देखते हुए परिजन उन्हें धनकोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां ओमप्रकाश सैन की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें कुचामन रेफर किया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, पत्नी संतोष और भतीजी कविता को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। सिर्फ वही नकारात्मक खबर, जो आपको जानना जरूरी है...