लाडपुरा क्षेत्र में पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए फार्म ऊर्जा केंद्र की ओर से जागरूकता कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में कोटा जिले की दीगोद तहसील एवं लाड़पुरा क्षेत्र के 300 से अधिक किसानों ने फसल अवशेष (पराली) को आग नहीं लगाने की शपथ ली। किसानों ने कहा कि धान की पराली को जलाने के बजाय उसके बंडल बनाकर उपयोग में लिया जाएगा। कार्यक्रम में जिला कृषि अधिकारी अतिस कुमार, स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष मनप्रीत कौर, पूर्व सरपंच कृष्णमुरारी यादव सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। इस दौरान सम्मानित किसानों में बलविंदर सिंह, रणजीत सिंह, हेमराज यादव, महावीर मीणा और अर्जुन सिंह नोटाना शामिल रहे। कार्यक्रम के आयोजक फार्म ऊर्जा केंद्र की ओर से अजमलसिंह मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, अतुलपाल (वाइस प्रेसिडेंट), प्रोजेक्ट मैनेजर अन्या गोयल, मार्केटिंग मैनेजर वैदेही, सेंटर मैनेजर विनोद पटवारी, एरिया सुपरवाइजर कमलेश कुमार एवं टेक्नीशियन परगट वर रामरतन राकेश, राजमल और सदस्य मौजूद रहे।