सवाईमाधोपुर| बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मिशन के तहत चकचैनपुरा में कक्षा दसवीं में अध्ययनरत पितृ विहिन बेटी किरण बैरवा के घर जाकर कार्यक्रम संयोजक बाबूलाल बैरवा ने बैग, शिक्षण सामग्री, जूते-मौजे, पैन, छतरी व आर्थिक सहयोग प्रदान कर आगे की शिक्षा जारी रखने के लिए मिशन की ओर से सहयोग का भरोसा दिया। इस दौरान मुकेश वर्मा, किशोरीलाल मीना, मिशन संचालक बाबूलाल बेरवा सेवानिवृत प्रधानाध्यापक एवं ग्रामीण मौजूद रहे।