जैसलमेर | महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पुलिस लाइन में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता द्वितीय समूह का शनिवार को समापन हुआ। इसमें जिले के 250 छात्र छात्राओं ने बैडमिंटन, रोलर स्केटिंग और साइक्लिंग रोड स्पर्धाओं में भाग लिया। परिणामों में 17 वर्ष छात्र बैडमिंटन में सेंटपॉल स्कूल जैसलमेर, छात्रा में एयरफोर्स स्कूल जैसलमेर, 19 वर्ष छात्र में चाणक्य विद्यापीठ मूलसागर व छात्रा वर्ग में राबाउमावि जैसलमेर प्रथम रहे। 17 वर्ष साइक्लिंग रोड छात्र में देवाराम आदर्श पब्लिक सेकंडरी स्कूल राजमथाई व छात्रा में काश्विनी आरके पब्लिक स्कूल पोकरण अव्वल रहे। रोलर स्केटिंग 17 व 19 वर्ष छात्र वर्ग में राउमावि रामदेवरा तथा 17 वर्ष छात्रा वर्ग में राउमावि लाणेला ने प्रथम स्थान हासिल किया।