राहुवास| ठाकुरजी महाराज मंदिर से गुरुवार को पपलाज माता घाटा की 13वीं पैदल ध्वज यात्रा पूजा-अर्चना के साथ रवाना हुई। डोब-पपलाज माता मार्ग पर सेवा समिति की ओर से यात्रियों के लिए चाय, पोहा, पकौड़ी, नमकीन, सेव और केले का अल्पाहार कराया गया। पपलाज माता घाटा में आयोजित तीन दिवसीय मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। यात्रा में पंचायत समिति सदस्य रामबिलास सहित शाहजहांपुरा, कोलीवाड़ा एवं डोब के ग्रामीण मौजूद रहे।