भास्कर न्यूज | सवाई माधोपुर रणथम्भौर दुर्ग स्थित त्रिनेत्र गणेश जी मेले में देशभर से पहुंच रहे भक्तों की सुविधा एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए महाराव हम्मीर स्मृति सेवा प्रन्यास ने विवेकानंदपुरम के मुख्य दरवाजे के पास निशुल्क चिकित्सा प्रकल्प संचालित किया। मेले के दौरान बड़ी संख्या में भक्त पैदल यात्रा करते हुए विभिन्न समूहों में गणेश जी के दर्शन के लिए पहुंच रहे है। मौसम में बदलाव एवं वर्षा ऋतु के कारण विभिन्न प्रकार की मौसमी बीमारियों को मद्देनजर ट्रस्ट ने भक्तों की निशुल्क बीपी एवं शुगर की जांच की गई। आवश्यकता अनुसार निशुल्क दवाइयां देकर प्राथमिक उपचार किया गया। मौसमी बीमारियों जैसे जुकाम, बुखार, खांसी, सिरदर्द, पेटदर्द, हल्की फुल्की व चोट आदि मौसमी बीमारियों का प्राथमिक उपचार कर निशुल्क दवाइयां वितरित की गई। निशुल्क चिकित्सा प्रकल्प के माध्यम से ट्रस्ट ने मानव सेवा का कार्य किया जिससे लगभग 5 हजार श्रद्धालु लाभान्वित हुए। निशुल्क चिकित्सा प्रकल्प में कई चिकित्सा अधिकारियों एवं नर्सिंग स्टाफ ने बढ़-चढ़कर निशुल्क सेवाएं प्रदान की। ट्रस्ट के पदाधिकारियों में अध्यक्ष रामप्रसाद राजपूत, गोविन्द शर्मा, दिनेश सिंह गोहिल, जगदीश गुप्ता, मोहन लाल अग्रवाल, ओमप्रकाश मथुरिया आदि ने सहयोग देकर ट्रस्ट के सेवा कार्य के भाव को प्रोत्साहित किया।