ईनाणी सिटी सेंटर पर 11 से 19 अक्टूबर तक नौ दिवसीय ‘सनातन शौर्य गाथा’ का आयोजन होगा। कथा वाचन राष्ट्रीय संत आशीष बापू करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर खड़ेश्वर महादेव मंदिर परिसर में बैठक हुई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा तय की गई और समिति बनाकर जिम्मेदारियां सौंपी गईं। आयोजन की शुरुआत 11 अक्टूबर सुबह 10 बजे 501 कलशों के साथ महिलाओं की कलश यात्रा और शोभायात्रा से होगी। यात्रा में हाथी-घोड़े, बैंड शामिल रहेंगे। यह दोपहर 1 बजे तक ईनाणी सिटी सेंटर पहुंचेगी।