रामलीला समिति तांगा स्टैंड के पदाधिकारियों और सदस्यों ने 79वीं रामलीला के शुभारंभ से पहले लाल गेट स्थित गणेश मंदिर में पूजा की और आयोजन का निमंत्रण दिया। समिति ने गणेश प्रतिमा के सामने निमंत्रण पत्र और पीले चावल अर्पित किए। अध्यक्ष हरिकिशन खत्री के अनुसार रामलीला का शुभारंभ 8 अक्टूबर होगा और मंचन 21 अक्टूबर तक चलेगा। दशहरे के दिन मंचन नहीं होगा। सचिव हितेश ठाकुर ने बताया कि समिति 1948 से लगातार निःशुल्क रामलीला का आयोजन कर रही है। कोषाध्यक्ष जगदीश मिनोचा और निर्देशक विद्याभूषण ग्रोवर भी मौजूद रहे।