देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में गंगासागर (कोलकाता) यात्रा 10 अक्टूबर को जाएगी। यह विशेष ट्रेन उदयपुर से प्रारंभ होगी, जो भरतपुर रेलवे स्टेशन होते हुए कोलकाता तक जाएगी। भरतपुर स्टॉपेज में संभाग के करीब 160 तीर्थयात्री गंगासागर यात्रा के लिए रवाना होंगे। सहायक आयुक्त ओमप्रकाश सीरवी ने बताया कि मिनट टू मिनट कार्यक्रम सोमवार तक आएगा। जिसमें यात्रियों की संख्या और यात्रा का पूरा ब्यौरा आएगा। उल्लेखनीय है कि देवस्थान विभाग की वर्ष 2026 की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में अब तक भरतपुर जिले के यात्री रामेश्वरम दो बार और एक बार जगन्नाथ पुरी की यात्रा कर चुके हैं। गंगा सागर देवस्थान विभाग की योजना में प्रमुख तीर्थ स्थलों में शामिल है। योजना का उद्देश्य राजस्थान के 60 वर्ष या अधिक आयु के मूल निवासी वरिष्ठ नागरिकों को जीवन में एक बार सरकारी सुविधा/सहायता से चयनित तीर्थ की यात्रा कराना है।