फलोदी डीएसटी ने मंगलवार को ऑपरेशन उजास के तहत कार्रवाई की। उन्होंने गंगानगर में अवैध डोडा पोस्त मामले में वांछित और तीन साल से फरार 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी दिनेश को फलोदी शहर से पकड़ा। एसपी सतनाम सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन उजास' अभियान का हिस्सा है। आरोपी दिनेश कुमार पुत्र सुखराम बिश्नोई (निवासी चिड़ी, मोटाई, चाखू) गंगानगर के हिंदूमल कोट थाने में अवैध डोडा पोस्त मामले में तीन साल से फरार था। पुलिस के अनुसार, दिनेश पहले भी मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल रहा है। उसके खिलाफ बाप थाने में एनडीपीएस एक्ट के दो मामले कोर्ट में विचाराधीन हैं। एसपी ने टीम इनाम देंगे इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल महेंद्र उज्ज्वल, रामेश्वर, महेंद्र चौधरी, गंगाराम, चौखराम, किसनाराम सहित पूरी डीएसटी टीम की अहम भूमिका रही। एसपी ने टीम को इनाम देने का ऐलान किया है।