गंगापुर सिटी में सेड रोड पर बुधवार देर शाम एक अज्ञात वाहन ने रास्ते में खड़ी 2 साल की बच्ची को टक्कर मार दी। इस हादसे में बच्ची की मौत हो गई। परिजन उसे निजी वाहन से जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टारों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बच्ची की पहचान झुंझुनू निवासी अकबर की बेटह नायरा (2) के रूप में हुई है। परिवार मूल रूप से झुंझुनूं का रहने वाला है और वर्तमान में काजी कॉलोनी में रहकर कबाड़ी का काम करता है। सेड रोड पर हुए इस हादसे में नायरा गंभीर रूप से घायल हो गई थी। परिजन उसे तुरंत निजी वाहन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई और हादसे के संबंध में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।