वैशाली नगर स्थित अपनाघर महिला आश्रम में रविवार सुबह 9 बजे आवासी महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए गायत्री यज्ञ आयोजित हुआ। आश्रम अध्यक्ष गजेंद्र सिंह यादव और सचिव सुशीला शर्मा की मौजूदगी में आवासियों ने आहुतियां दीं। पितृ पक्ष को देखते हुए आश्रम से जुड़े दिवंगत लोगों की आत्मशांति के लिए भी आहुति दी । कुंती, मोनू और जिलेदार की स्मृति में खीर की आहुतियां महामृत्युंजय मंत्र के साथ अर्पित की गईं। यज्ञ का संचालन पूर्व ट्रस्टी प्रतिभा सिंह ने किया।