उदयपुर जिले में देर रात करीब 10 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक और उसकी 2 साल की बेटी की मौत हो गई, जबकि उसक पत्नी सहित 2 महिलाएं गंभीर घायल हैं। महिलाओं की हालत अभी नाजुक बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत गोगुंदा अस्पताल पहुंचाया, जहां बाइक सवार युवक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि उसकी 2 साल की बच्ची की कुछ देर बाद ही इलाज के दौरान मौत हो गई। बाकी दोनों महिलाओं का इलाज जारी है। हादसा गोगुंदा-पिंडवाड़ा नेशनल हाईवे-27 पर घटा माता कट के पास रात 10 बजे हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के सीसीटीवी खंगालकर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। टक्कर मारने वाला ड्राइवर वाहन लेकर फरार जब बाइक सवार बीती रात जसवंतगढ़ की तरफ से गोगुंदा की तरफ आ रहा था। घटा माता कट से वह जैसे ही हाईवे पर पहुंचा। तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे चपेट में ले लिया। टक्कर मारने वाला ड्राइवर वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ समय के लिए हाईवे पर जाम के हालात बन गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैफिक व्यवस्था बहाल कराई। पुलिस के अनुसार हादसे में नाल पंचायत के ढाकला माता निवासी खमाणा(38) पिता कउवा और उसकी 2 साल की बेटी हंसी की मौत हो गई। जबकि पत्नी डालकी बाई(31) और गांगली बाई(35) बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस ने मृतकों के शव गोगुंदा मोर्च्युरी में रखवाए हैं। आज पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किए जाएंगे। इनपुट: गोपाल ल़ोढ़ा, गोगुंदा --- ये खबर भी पढ़ें… ऊर्जामंत्री ने घायल युवती को उठाकर एस्कॉर्ट-वाहन से हॉस्पिटल भेजा:सड़क पर पड़े देख रुकवाया काफिला; कार ने बाइक को मारी थी टक्कर, पिता की मौत कोटा में बाइक सवार पिता-बेटी को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में पिता की मौत हो गई। बेटी घायल है। वहां से गुजर रहे ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने सड़क पर गिरे पिता-बेटी को देखा तो तुरंत अपना काफिला रुकवाया और मदद में जुट गए। हादसा कैथून थाना क्षेत्र में सोमवार को नेशनल हाईवे-27 पर ताथेड़ डिपो के पास हुआ। (पूरी खबर पढ़ें)