देश भर में मानसून का असर अब कम होने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान के पश्चिमी हिस्से में आज से मानसून की वापसी होने लगी है। इधर लौटते मानसून से तमिलनाडु समेत दक्षिण के 4 राज्यों में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। शनिवार को तमिलपनाडु के थेनी जिले में तेज बारिश हुई। यूपी में 10 गांव अभी भी बाढ़ से प्रभावित हैं। कई घरों और आसपास के इलाकों में पानी भरा हुआ है। 12 एकड़ से ज्यादा खेती वाली जमीन नदी के कटाव में समा गई है। हिमाचल प्रदेश में बारिश-बर्फबारी के बाद सुबह-शाम और रात में ठंड में इजाफा हुआ है। ताबो का न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। सैटेलाइट मैप में देखें बादलाें की स्थिति… देशभर से मौसम की तस्वीरें… आज के लिए बारिश का अलर्ट… देशभर के मौसम से जुड़े अपडेट्स…