राजसमंद के पूर्व सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल सिंह ईडवा ने गुरुवार को कर्तव्य भवन नई दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान राजस्थान की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, संगठनात्मक गतिविधियों, विकास परियोजनाओं तथा विभिन्न जनसरोकारों से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। उल्लेखनीय है कि ईडवा की तीन महीने में केंद्रीय गृह मंत्री शाह से यह दूसरी मुलाकात है। इस अवसर पर कल्याणकारी योजनाओं और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ।