नागौर के एक गांव में निजी स्कूल के हॉस्टल में 5वीं क्लास की छात्रा की रैगिंग का मामला सामने आया है। छात्रा ने 12 सितंबर को पिता को कॉल कर घटना की जानकारी दी। छात्रा के पिता ने 18 सितंबर को मामला दर्ज कराया। पिता का आरोप है कि जब घटना को लेकर हॉस्टल वार्डन और मैनेजमेंट से शिकायत की गई तो उन्होंने पूरे परिवार के साथ दुर्व्यवहार किया। साथ ही मोबाइल भी छीन लिया। उसकी बेटी निजी स्कूल में साल 2023 से पढ़ाई करती है और स्कूल के ही हॉस्टल में रहती है। इस समय छात्रा 5 वीं क्लास में है। स्कूल की सीनियर लड़कियों की ओर से परेशान कर रैगिंग की जा रही थी। 3 महीने पहले पिता को बेटी ने की थी शिकायत 3 महीने पहले छात्रा ने इसे लेकर पिता को जानकारी दी। इस पर पिता ने मैनेजमेंट को शिकायत दी। मगर उनकी ओर से कोई ध्यान नहीं दिया गया। इसके बाद छात्रा गुमसुम रहने लगी। 12 सितंबर की रात को पिता को किया कॉल 12 सितंबर की रात में छात्रा ने फोन पर पिता को वापस सीनियर छात्राओं की ओर से प्रताड़ित करने और मारपीट की जानकारी दी। 13 सितंबर को छात्रा के माता-पिता हॉस्टल पहुंचे। इसके बाद अपनी बेटी को घर ले जाने के लिए स्कूल से पास बनवाया। पिता ने बताया- जब हॉस्टल वार्डन से बात करने पहुंचे तो वहां मौजूद एक महिला स्टाफ ने उनका फोन छीन लिया। इसके बाद अपमानित किया। स्कूल के प्रिंसिपल के पास जाकर शिकायत की। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया। मगर इससे पहले परिवार उनसे 3-4 बार शिकायत कर चुका है। मगर कोई ध्यान नहीं दिया गया। पिता ने पुलिस ने मांग की है कि जल्द से जल्द स्कूल के रिकॉर्ड को सुरक्षित किया जाए। … यह खबर भी पढ़ें कोटा-प्राइवेट स्कूल में 3 साल की मासूम से अश्लील हरकत:प्राइवेट पार्ट पर जख्म; SP ने कहा-बार-बार स्कूल अंकल बोल रही बच्ची कोटा में निजी स्कूल में 3 साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत का मामला सामने आया है। परिजनों ने 3 सितंबर को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। 8 सितंबर को पुलिस ने 11 लोगों के डीएनए सैंपल लिए तक मामला उजागर हुआ। (पढ़ें पूरी खबर)