गुजरात के भावनगर में जहरीली शराब से 13 लोगों की मौत के मामले में गुजरात पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। जहरीली शराब बनाने के मामले में गुजरात पुलिस ने भरतपुर से भी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। देर रात गुजरात पुलिस दोनों आरोपियों को लेकर निकल गई। दोनों आरोपी नकली शराब बनाने के कारोबार से जुड़े हैं। देर रात गुजरात पुलिस ने दी दबिश मथुरा गेट थाना अधिकारी देर रात भावनगर पुलिस ने मथुरा गेट थाना इलाके के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में दबिश दी थी। जहां से शेर सिंह नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। वहीं भावनगर पुलिस दूसरी जगह दबिश देकर दूसरे आरोपी कोमल को पकड़ा है। जो कि विजय नगर का रहने वाला है। दोनों आरोपियों को देर रात ही भावनगर पुलिस गुजरात के लिए रवाना हो गई। गुजरात में नकली शराब बनाते थे आरोपी दोनों आरोपी नकली शराब बनाने के कारोबार से जुड़े थे। 16 अगस्त को भावनगर में नकली शराब पीने से 13 लोगों की मौत हो गई थी। जिसके बाद से गुजरात पुलिस नकली शराब बनाने वाले लोगों पर लगातार कार्रवाई कर रही है।