हनुमानगढ़ जंक्शन के युवराज बॉयज हॉस्टल के नीचे बने शेड से एक बाइक चोरी हो गई। युवक खाना खाने गया था, जब लौटा तो उसकी बाइक गायब मिली। जंक्शन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिवादी मानाराम बिस्सू (28) ने पुलिस को बताया कि वह एक्सिस बैंक में नौकरी करता है और हॉस्टल में रहता है। 17 सितंबर की रात करीब 9 बजे उसने अपनी बाइक हॉस्टल के शेड में खड़ी की थी। इसके बाद वह खाना खाने चला गया। कुछ देर बाद वापस आने पर बाइक वहां नहीं मिली। मानाराम ने आसपास तलाश की और लोगों से पूछताछ भी की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। कई दिनों तक अपने स्तर पर तलाश करने के बाद उसने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच हेड कॉन्स्टेबल लायक सिंह को सौंपी गई है।