हनुमानगढ़ के औद्योगिक क्षेत्र में प्रदूषण पर माकपा कार्यकर्ताओं ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने फैक्ट्रियों से निकलने वाले धुएं, जहरीले पानी और खुले में कचरा डालने पर कार्रवाई की मांग की। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि इंडस्ट्रियल एरिया के पास खुन्जा के वार्ड 1, 2, 3 और 4 में बड़ी आबादी रहती है। फैक्ट्रियों से निकलने वाला धुआं और प्रदूषक तत्व आबादी तक पहुंच रहे हैं, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। औद्योगिक क्षेत्र में पीओपी, काली इंडिया और कुछ खतरनाक रसायनों से जुड़ी फैक्ट्रियां हैं। कई चिमनियां तय ऊंचाई से कम होने से धुआं आसपास फैल रहा है। उग्र आंदोलन और चक्का जाम की चेतावनी माकपा नेता शेरसिंह शाक्य ने खड़गावत, रामा और तुषार उद्योग जैसी फैक्ट्रियों के धुएं से सड़क पर दृश्यता कम होने का मुद्दा उठाया। शिकायतों के बावजूद बोर्ड ने कोई कार्रवाई नहीं की। फैक्ट्रियों का पानी बिना साफ किए बाहर छोड़ा जा रहा है, जिससे पेड़-पौधों को नुकसान हो रहा है। रासायनिक अपशिष्ट भी खुले में डाले जा रहे हैं। माकपा ने बोर्ड से नोटिस और कार्रवाई की जानकारी मांगी। चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन और चक्का जाम किया जाएगा।