हनुमानगढ़ की टीम ने सांचौर के काज का गोलिया में हुई 70वीं राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल (14 वर्ष) बालिका वर्ग प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया है। फाइनल में हनुमानगढ़ ने राजसमंद को 14-0 से बड़े अंतर से हराया। यह लगातार तीसरा साल है जब हनुमानगढ़ की टीम चैंपियन बनी है। प्रतियोगिता 28 सितंबर को शुरू हुई थी। हनुमानगढ़ ने बालोतरा को 8-0, चित्तौड़गढ़ को 10-0 और उदयपुर को 14-0 से हराया। सेमीफाइनल में भीलवाड़ा को 5-0 से हराकर टीम फाइनल में पहुंची थी। इस जीत पर जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को बधाई दी। टीम में अंजलि, अंजनी, मनप्रीत कौर, अर्शदीप कौर, राधा, मनीषा, दीक्षा, देवकी, जसोदा, भागवंती, पूजा, रक्षा, योगिता, टीनू, सोनी और कनिका शामिल थीं। मनप्रीत कौर को बेस्ट पिचर और अर्शदीप कौर को उभरती प्रतिभा का सम्मान मिला। टीम प्रभारी खुशबू और प्रशिक्षक जसवीर सिंह थे।