हनुमानगढ़ पुलिस ने 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के तहत कार्रवाई करते हुए 1 तस्कर को पकड़ा है। पुलिस ने उसके पास से 341 ग्राम अवैध हेरोइन (चिट्टा) बरामद की। पुलिस अधीक्षक आदित्य ने बताया कि जिले में नशा तस्करी रोकने के लिए खास अभियान चलाया जा रहा है। रावतसर-हनुमानगढ़ रोड पर गश्त के दौरान रोही चक 14 केएसपी के पास एक बाइक सवार को रोका गया। आरोपी की पहचान वार्ड नंबर 03, नंदराम की ढाणी निवासी सुशील कुमार उर्फ गोली (26) पुत्र साहबराम वाल्मीकि के रूप में हुई। पुलिस ने उसकी बाइक भी जब्त कर ली। आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। तलवाड़ा थाने के उपनिरीक्षक राजपाल सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।