हनुमानगढ़ जंक्शन की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सोमवार को वार्ड 3 के पार्षद मनोज बड़सीवाल और वार्ड 6 के पार्षद प्रतिनिधि बलराज दानेवालिया का स्वागत हुआ। वार्डवासियों ने माला पहनाकर उनका सम्मान किया और क्षेत्र की समस्याओं पर बात की। वार्डवासियों ने बताया कि बारिश में जलभराव बड़ी समस्या है। सही जल निकासी न होने से लोगों को परेशानी होती है। उन्होंने इसके स्थायी समाधान और बेहतर सफाई की मांग की। पार्षदों ने कहा कि क्षेत्र का विकास और समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने जलभराव खत्म करने और जल निकासी व्यवस्था सुधारने का भरोसा दिया। 'सहयोग से सफाई व्यवस्था बेहतर होगी' पार्षदों ने कहा कि शहर को साफ रखना सिर्फ नगर परिषद की नहीं, आम लोगों की भी जिम्मेदारी है। लोगों के सहयोग से सफाई व्यवस्था बेहतर होगी। इस दौरान रमेश बंसल, विनीत बंसल, अशोक सुमन, टोनी, मुकेश गुप्ता, अनिल गुप्ता, अशोक सिंघल, सतपाल वर्मा, वैभव सिंह, आयुष गुप्ता, नरेंद्र झुरिया, टिल्लू छाबड़ा, विशाल बड़सीवाल, विकास कुमार, दीपक वर्मा और नायब सिंह समेत कई वार्डवासी मौजूद रहे।