हनुमानगढ़ जिले की टीम ने जोधपुर के ओसियां में 27 सितंबर से 4 अक्टूबर तक हुई राज्य स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता जीत ली है। फाइनल में हनुमानगढ़ ने भीलवाड़ा को हराया। कोच गुरप्रीत सिंह ने बताया कि टीम ने प्रतियोगिता में अच्छा खेल दिखाया। इसमें डीएवी विद्यालय हनुमानगढ़ टाउन के 5 और नंदराम की ढाणी के 2 खिलाड़ी शामिल थे। विजेता टीम के सोमवार को हनुमानगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंचने पर डीएवी विद्यालय के प्रिंसिपल परमजीत कुमार ने स्वागत किया। खिलाड़ियों को फूल मालाएं पहनाई गईं और मिठाई खिलाई गई। इसके बाद शहर के बाजारों और मुख्य रास्तों से विजय रैली निकाली गई।