हनुमानगढ़ में गोगामेड़ी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 40.33 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नशीला पदार्थ और एक पिकअप वाहन जब्त किया है। पुलिस दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। गोगामेड़ी थाना प्रभारी जयप्रकाश झाझड़िया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 10 डीपीएन क्षेत्र में पिकअप सवार 2 संदिग्धों को रोककर तलाशी ली। इस दौरान आरोपियों के कब्जे से 40.33 ग्राम अवैध हेरोइन मिली। पुलिस ने मौके से पिकअप वाहन भी जब्त कर लिया। आरोपियों में फिरोज खान (24) पुत्र अलीमुद्दीन कुम्हार, निवासी वार्ड नंबर 28, नोहर और हुसैन (31) पुत्र सदीक कुम्हार, निवासी वार्ड नंबर 24, सरदारपुरा बास, नोहर शामिल है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ गोगामेड़ी थाने में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है। इस मामले की जांच थाना प्रभारी फेफाना, उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह को सौंपी गई है।