हनुमानगढ़ के रावतसर क्षेत्र में रविवार को कुंभा राम आर्य लिफ्ट कैनाल से 20 वर्षीय कमल किशोर रेवाड़ का शव मिला। पुरबसर निवासी हंसराज रेवाड़ का बेटा कमल किशोर शनिवार को घर से पिता से मिलने निकला था। इसके बाद उसके नहर में गिरने की आशंका जताई गई, जिसके चलते परिजन और पुलिस शनिवार देर शाम से उसकी तलाश में जुटे थे। रविवार को गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम ने तलाश के दौरान शव को नहर से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को रावतसर के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। फिलहाल युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शनिवार देर शाम से चल रही थी तलाश कमल किशोर के नहर में गिरने की आशंका सामने आने के बाद परिजनों और पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। शनिवार देर शाम से चल रहे तलाशी अभियान में रविवार को गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम को सफलता मिली और युवक का शव बरामद कर लिया गया। चाचा ने दर्ज करवाई मर्ग, जांच में जुटी पुलिस धन्नासर चौकी प्रभारी मांगे राम ने बताया कि युवक का शव रावतसर के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। मृतक के चाचा विजय रेवाड़ ने रावतसर थाने में मर्ग दर्ज करवाई है। चाचा के अनुसार, कमल किशोर घर से अपने पिता से मिलने के लिए निकला था। इसके बाद उसके नहर में गिरने की आशंका सामने आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।