हनुमानगढ़ में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा) ने पंचायतीराज चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने कार्यकर्ताओं और दावेदारों के साक्षात्कार के लिए रालोपा प्रभारी सुभाष कंदोई को तीन दिवसीय दौरे पर हनुमानगढ़ भेजा है। कंदोई ने बताया कि मंगलवार को पंचायतीराज चुनाव के दावेदारों से मुलाकात कर आवेदन लिए गए। पार्टी लगभग सभी पंचायतों में सरपंच पद पर अपने प्रत्याशी उतारने की तैयारी में है। पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्य पदों के लिए भी आवेदन मिले हैं। सांसद हनुमान बेनीवाल से बातचीत के बाद सीटों पर फैसला होगा। रालोपा कर्जमाफी समेत किसानों और आमजन से जुड़े मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी। आवेदनों की जांच व स्थानीय टीम की सलाह से प्रत्याशी चुने जाएंगे। रालोपा कांग्रेस और भाजपा से अलग राजनीतिक विकल्प के रूप में चुनाव लड़ेगी। पार्टी हनुमानगढ़ में एक रैली करने की कोशिश करेगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विजय सिंह बेनीवाल और वरिष्ठ नेता कपिल सहारण भी मौजूद थे।